logo

JSSC : प्रारंभिक विद्यालयों में सहायक आचार्य पदों की काउंसिलिंग 19 अगस्त को, 111 अभ्यर्थियों को बुलाया गया

jssc24.jpg

रांची
झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के विज्ञापन संख्या 13/2023 के अंतर्गत आयोजित झारखण्ड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के आधार पर चयनित भाषा विषय के सफल घोषित एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों की जिला स्तरीय काउंसिलिंग 19 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।
यह काउंसिलिंग इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) के पदों पर नियुक्तियों के लिए की जा रही है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची,  मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया समाहरणालय भवन, ब्लॉक-ए, कमरा संख्या G-14 एवं G-15 में संपन्न होगी।


कुल 111 सफल घोषित एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों को इस काउंसिलिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। इन अभ्यर्थियों की सूची, जाँच-पत्रक, दिशा-निर्देश एवं शेड्यूल रांची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchi.nic.in पर उपलब्ध हैं।
क्रमांक 1 से 50 तक के अभ्यर्थियों (गणित एवं विज्ञान विषय) की काउंसिलिंग 19 अगस्त 2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से, समाहरणालय भवन, ब्लॉक-ए, कमरा संख्या G-14 एवं G-15 में आयोजित की जाएगी।
क्रमांक 51 से 111 तक के अभ्यर्थियों (गणित एवं विज्ञान विषय) की काउंसिलिंग उसी दिन अपराह्न 2:30 बजे से, समाहरणालय भवन, ब्लॉक-ए, कमरा संख्या G-14 एवं G-15 में होगी।


सभी सफल एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने सभी शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संबंधी मूल प्रमाण-पत्रों की दो-दो स्वः अभिप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ, निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। सभी दस्तावेजों को जांच-पत्रक के अनुसार क्रम में दो फोल्डरों में संधारित करें। फोल्डर के ऊपरी भाग में स्पष्ट रूप से अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, अनुक्रमांक, कोटि एवं विषय अंकित होना चाहिए।
इस संबंध में अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से व्हाट्सएप, एसएमएस एवं ईमेल के माध्यम से भी सूचना दी गई है।
चयनित अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर काउंसिलिंग प्रक्रिया पूर्ण करें। अनुपस्थित रहने की स्थिति में उनकी काउंसिलिंग नहीं की जाएगी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest